BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने दिया विवाद मुक्त संस्थानों का छात्रवृत्ति के लिए अनुमोदन करने का निर्देश

धनबाद:- जिले के 116 शिक्षण संस्थानों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर उपायुक्त   उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गई.

इस अवसर पर ई-कल्याण पोर्टल पर पूर्व से निबंधित 105 एवं नए निबंधित 11 संस्थानों की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग के प्रभारी ने बताया कि टीम बनाकर सभी संस्थानों की जांच की गई है. 

उपायुक्त ने जांच रिपोर्ट के आधार पर विरोधाभास, त्रुटि मिलने तथा दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर वैसे शिक्षण संस्थानों की पुनः जांच करने का निर्देश दिया.

जांच के दौरान संस्थान की मान्यता, भौतिक रूप से संचालित है या नहीं, संस्थान का भवन, छात्रों की संख्या तथा पोर्टल पर अंकित डाटा से सत्यापित कर आगे की कार्रवाई करने, संस्थान के फोटोग्राफ मंगाने उन्हें नोटिस देकर सारे दस्तावेज मंगाने का निर्देश दिया. 

उपायुक्त ने कहा कि जिन संस्थान के दस्तावेज नहीं है उन्हें एक मौका दें. इसके बाद भी यदि वे दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थता दिखाते हैं तो वैसे संस्थानों को अस्वीकार करें. उन्होंने कहा विवाद मुक्त संस्थानों का छात्रवृत्ति के लिए अनुमोदन किया जाएगा.

बैठक में उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, उप विकास आयुक्त   दशरथ चंद्र दास, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी   सुशांत मुखर्जी, जिला शिक्षा पदाधिकारी   प्रबला खेस, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी   सुनीता तुलसियान, एडीआइओ प्रियांशु कुमार, बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो डी के सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टोन चिप्स लदे ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Next Post

सब्जी व दलहन की खेती से सालाना लगभग 2 लाख रुपए की कर रहे आमदनी

Next Post
सब्जी व दलहन की खेती से सालाना लगभग 2 लाख रुपए की कर रहे आमदनी

सब्जी व दलहन की खेती से सालाना लगभग 2 लाख रुपए की कर रहे आमदनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d