धनबाद: आजसू पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को गोविंदपुर स्थित विवाह मण्डप में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सह सिन्दरी विधानसभा के प्रभारी मंटू महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए.
मंटू महतो ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. यह समाज ठगा महसूस कर रही है. यदि सिन्दरी की जनता इस बार के विधानसभा में सिन्दरी से जनप्रतिनिधि के रूप में मंटू महतो का चुनाव करती है तो निश्चित ही इस समाज को हक़, अधिकार दिलाने का काम करेंगे.
उन्होंने बताया आजसू पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मजबूती के साथ सिन्दरी क्षेत्र में खड़ी है. आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से की गई है.

