श्योपुर: कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई.
बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, डी.एफ.ओ. कूनो पी.के. वर्मा, अपर कलेक्टर एस.आर.नायर, जे.आर.सी.एस. संजय दलेला, सहायक आयुक्त सहकारिता रविन्द्र कुमार शर्मा, विकास अधिकारी वृजेन्द्र भारे, जेई कुल्दीप शर्मा एंव अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि सेसन सिक्योरिटी एक्ट के अन्तर्गत भिविन्न प्रकार की कार्यवाहियां विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें. साथ ही आई.सी.डी.पी. के अन्तर्गत निर्माण कार्यों में गति लाई जार्वे. इसी प्रकार रिकवरी के कार्यों में वसूली की जावे.
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बैठक में कहा कि एसी सोसाईटी जिनके द्वारा अनियमित्ता बरती जा रही है, उनके विरूद्ध विभागीय अधिकारी कार्यवाही प्रस्तावित करें. जे.आर.सी.एस ने बैठक में सेसन सिक्योरिटी एक्ट के अन्तर्गत श्योपुर जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी दी. साथ ही आई.सी.डी.पी. श्योपुर द्वारा निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया.

