BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परमवीर अलर्बट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
परमवीर अलर्बट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का  किया गया आयोजन…
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा:- माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के कार्यकाल का आज 29 दिसम्बर 2020 को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के द्वारा परमवीर अलर्बट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में माननीय विधायक सिमडेगा  भुषण बाड़ा, माननीय विधायक कोलेबिरा  नमन बिक्सल कोंगाड़ी, नगर परिषद् अध्यक्ष  पुष्पा कुल्लू, उपायुक्त सिमडेगा  सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा डाॅ0 शम्स तबरेज, उपविकास आयुक्त  प्रताप चन्द्र किचिंगिया, अपर समाहर्ता  अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी  महेन्द्र कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं आम-जन उपस्थित थें.मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर एलईटी टीवी के माध्यम से प्रसारित किया गया. इसके उपरांत अतिथियों द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से परिसम्पत्ति का वितरण साथ हीं योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया.

परिसम्पत्ति वितरण:-

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अन्तर्गत लाभुकों को चेक का वितरण किया गया. 5 दिब्यांगों के लिए विशेष यंत्र का वितरण किया गया. 7 आजीविका स्वंय सहायता समूह की महिला को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया. 7 समूह की महिला को ऋण दिया गया. अनुदान पर पम्प सेट का वितरण किया गया. जंगली हाथी से क्षति किये गये प्रभावित व्यक्ति को राशि का वितरण किया गया. प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी अन्तर्गत आवास की स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. मत्स्य विभाग के द्वारा दो लाभुकों को नए रियरिंग तालाब दिया गया. प्राकृतिक आपदा अन्तर्गत ओलावृष्टि से फसल क्षति की राशि दो लाभुकों को दिया गया. निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट, साड़ी/पैट सट का वितरण किया गया. पीएमईजीपी, मुद्रा लोन, केसीसी, पीएम स्व निधि, हरा राशन कार्ड सहित जिले के लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया.

परिसंपत्ति वितरण-

37 करोड़ 86 लाख 70 हजार का 8007 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया.

शिलान्यास –

24 करोड़ 74 लाख 99 हजार पांच सौ की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

उद्घाटन –

76 करोड़ 10 लाख 98 हजार दो सौ की 85 योजनाओं का उद्घाटन किया गया.

प्रधानमंत्री आवास योजना के 5052 लाभुकों के बीच 7 करोड़ 67 लाख रूपये का चेक दिया गया.

स्पोन्सरशिप योजना के तहत् 5 लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया.

तीन लाभुकों के बीच सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया.

तीन लाभुकों के बीच व्यक्तिगत वन पट्टा का वितरण किया गया.

काॅ-आॅपरेटिव बैंक के द्वारा 9 लाख 90 हजार का मुद्रा लोन दिया गया.

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अजय साय, फिलिस्तिा कुजूर, लीलीग्रेस जोजो, एमलेन जोजो को सम्मानित किया गया.

संखी मंडलो के आंतरिक लेन देन को बढ़ावा देने हेतु कुल 2350 सखी मंडलों को चक्रीय निधि के रूप में तीन करोड़ तिरप्पन लाख पचासी हजार रुपये का वितरण किया गया. सखी मंडलो के आजीविका को आगे बढ़ाने हेतु लाइवलीहुड माइक्रो क्रेडिट प्लान बना कर 827 सखी मंडलों को सीआईएफ के रूप मे दो करोड़ छः लाख पचहत्तर हजार रूपये का वितरण किया गया. सखी मंडलो में लाईवलीहुड माईक्रो क्रेडिट प्लान के आधार पर एवं आजीविका को ओर आगे बढ़ाने हेतु बैंक से समन्वय कर कुल 1490 सखी मंडलों को चैदह करोड़ नब्बे लाख रूपये का बैंक ऋण का वितरण किया गया. राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना के अन्तर्गत संकुल संगठनों को आजीविका संवर्धन के कार्य हेतु कुल 3 संकुल संगठनों को बत्तीस लाख छः हजार नौ सौ बीस रूपये का अनुदान राशि दी गई. स्र्टाट अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत आजीविका गतिविधी के लिए 322 सखी मंडलों को कुल सड़षठ लाख तीरप्पन हजार रूपये का वितरण किया गया.

फुलो झानो आशीर्वाद योजना के अन्तर्गत दारू-हड़िया निर्माण कार्य को छोड़ सम्मान जनक आजीविका के अन्य साधनों से जुड़ने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन….

Next Post

सोमनाथ मंदिर के नीचे ‘L’ शेप इमारत

Next Post
सोमनाथ मंदिर के नीचे ‘L’ शेप इमारत

सोमनाथ मंदिर के नीचे 'L' शेप इमारत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d