ग्वालियर: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 27 जुलाई को बुलाई गई है. इस दिन यह बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी.
बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पीड़ित परिवारों को सहायता, राहत व पुनर्वास सुविधा की समीक्षा की जायेगी. साथ ही अभियोजन की स्थिति एवं पुलिस विवेचना में लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी होगी.

