BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही योजनाओं को पूरा कराने के दिए निर्देश

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही योजनाओं को पूरा कराने के दिए निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को संगम सभागार में जनपद में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने जनपद की सड़कों को गड्ढ़ामुक्त बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि बरसात के दौरान जहां कहीं भी गड्ढ़े है उनको तत्काल पैचिंग कराकर दुरूस्त करें, साथ ही जनपद में चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य को ससमय पूरा कराने को कहा. जिलाधिकारी ने अमृत योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों को समय से पूरा करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं की जायेगी.

भारद्वाज आश्रम एवं चन्द्रशेखर पार्क में कराये जा रहे कार्यों में मानक के अनुरूप प्रगति न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ा कर जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने योजना के तहत शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये. 50 लाख रूपये से अधिक की जनपद में चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मोतीलाल नेहरू कालेज में चल रहे निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जतायी साथ ही निर्देश दिये कि 50 लाख रूपये से अधिक की सभी योजनाओं में तेजी लाकर योजनाओं को शीघ्रता से पूरा कराया जाये, साथ ही प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने को भी कहा.

एसआरएन में फायर एलार्म का कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया की इस कार्य को अगले 10 दिनों के अंदर पूरा कराकर हमें अवगत करायें. आवास विकास परिषद के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राजकीय महाविद्यालय मेजा में चल रहे कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा. इसी प्रकार पर्यटन विकास द्वारा कराये जा रहे भैरव बाबा मंदिर महेवा एवं लाक्षागृह में पर्यटन के सम्बंध में कराये जा रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर

Next Post

महिला पुलिस ने की आत्महत्या

Next Post
महिला पुलिस ने की आत्महत्या

महिला पुलिस ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d