BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने किया पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
जिलाधिकारी ने किया पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

जागरूकता के लिए रवाना किया गया पोषण जागरूकता रथ

पोषण परामर्श केंद्र से मिलेगी पोषण सम्बंधित जानकारी

गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए चलाया गया है पीएमएमवीवाइ योजना

अररिया: जिले के समाहरणालय परिसर स्थित आईसीडीएस कार्यालय में बनाए गए पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, प्रशांत कुमार सी0एच0 के द्वारा फीता काटकर किया गया. इसके साथ ही पूरे पोषण माह में जन-जन तक पोषण सम्बधी जागरूकता का संदेश देने के लिए पोषण जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

इस मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सामुदायिक सहभागिता की जरूरत है. बच्चों को सही पोषण के मिलने से ही उनमें बाल कुपोषण की मात्रा को खत्म किया जा सकता है.

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ ही उप विकास आयुक्त, आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा रहमान, पिरामल डीटीएम डॉ. अफरोज, पोषण अभियान के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला समन्वयक सोहेब रूमी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित रहे.

पोषण परामर्श केंद्र से मिलेगी पोषण सम्बंधित जानकारी :

उद्घाटन समारोह के दौरान आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा रहमान ने कहा कि पोषण परामर्श केंद्र की मदद से माता-पिता अपने शिशुओं के लिए जरूरी पोषाहार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस जानकारी का उपयोग कर शिशुओं में कुपोषण की सम्भावना को दूर किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि पोषण परामर्श केंद्र की मदद से शिशुओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण की जानकारी प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी. पोषण संबंधी जानकारियां प्राप्त कर इसका इस्तेमाल वे अपने रोजमर्रा रसोई में खाना पकाने की गतिविधियों में भी शामिल कर सकेंगे.

कुपोषित बच्चों के माता-पिता पोषण परामर्श केंद्र से विभिन्न प्रकार के भोजन में मौजूद उच्च खनिज पदार्थों के लाभ के बारे में जानकारी हासिल कर अपने बच्चों की कुपोषण को दूर करने में सफल होंगे.

गर्भवती महिलाओं को मिलता है पीएमएमवीवाइ का लाभ :

गर्भवती महिलाओं में पोषण की कमी दूर करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाइ) चलाई जा रही है. इसके जिला समन्वयक सोहेब रूमी ने बताया इस योजना द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर प्रसव के होने तक कुल 5000 रुपये सरकार द्वारा तीन किश्तों में उपलब्ध कराई जाती है. इसका उपयोग गर्भवती महिला अपने और होने वाले शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित पोषण का उपयोग करने के लिए दिया जाता है.

योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जानकारी देने के साथ ही समय पर जांच करने, टीका लगवाने और शिशु के जन्म के बाद उनकी जांच करवाकर, टीकाकरण कार्ड बनाकर सभी प्रकार के टीका लगवाना जरूरी होता है. इसके अलावा समारोह में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संबंधी भी जानकारी दी गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धमकी देने एवं शातिर ठग को बरहरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Next Post
हेमंत सरकार की बड़ी कार्रवाई: 7 हजार PDS दुकानों में छापेमारी, 42 के खिलाफ FIR दर्ज 

मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d