BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वच्छ, निर्भीक, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए ‘District Management Plan’ तैयार

by bnnbharat.com
November 2, 2019
in समाचार
स्वच्छ, निर्भीक, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए ‘District Management Plan’ तैयार

स्वच्छ, निर्भीक, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 'District Management Plan' तैयार

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: 16 नवंबर 2019 को धनबाद के 6 विधानसभा में होने वाले चुनाव को स्वच्छ, निर्भीक, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डिस्ट्रिक्ट एवं बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है.

चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो चुकी है. सभी सरकारी परिसरों से 24 घंटे में, सार्वजनिक स्थान से 48 घंटे एवं निजी संपत्ति से 72 घंटे में सरकारी विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया गया है.

16 दिसंबर 2019 को और 38 सिंदरी, 39 निरसा, 40 धनबाद, 41 झरिया, 42 टुंडी एवं 43 बाघमारा विधान सभा के लिए 18,94,605 मतदाता 2378 मतदान केंद्रों व 1321 पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

819 मतदान केंद्रों से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. चुनाव में सैनिक बल, पुलिस बल के साथ व्यापक पैमाने पर टेक्निकल सर्विलांस भी किया जाएगा.

विधानसभा चुनाव के लिए 22 नवंबर 2019 को गजट प्रकाशित होगा. 22 नवंबर से 29 नवंबर 2019 तक अभ्यर्थी अपना नॉमिनेशन कर सकेंगे. 30 नवंबर को आवेदनों की स्क्रूटिनी की जाएगी. 2 दिसंबर 2019 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी. 16 दिसंबर 2019 को मतदान एवं 23 दिसंबर 2019 को मतगणना की जाएगी.

मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना बुनियादी शर्त है. इसलिए सभी मतदाता अपने मतदान केंद्रों में जाकर या 1950, गो वेरीफाई या एनवीएसपी पोर्टल पर अपना नाम वेरीफाई कर लें. मतदाता सूची में नाम होने से वोटर कार्ड के अलावा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. साथ ही बताया कि जिन छुटे हुए मतदाताओं का आवेदन 18 नवंबर 2019 तक प्राप्त होगा उसका निष्पादन कर दिया जाएगा.

28 हजार मतदाताओं को पर्सन विद डिसेबिलिटी की सूची में मार्क कर लिया गया है. दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेन लिपि में मतपत्रों उपलब्ध रहेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित की जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

चुनाव की घोषणा होने के साथ सी विजील एप क्रियाशील हो गया है. इसके माध्यम से जिम्मेदार व जागरुक नागरिक अपनी शिकायत चुनाव आयोग से कर सकता है. सी विजील एप से शिकायत मिलने पर 100 मिनट में शिकायत पर कार्रवाई की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

Next Post

छठ को लेकर सुबह से ही सज गए बाजार

Next Post
छठ को लेकर सुबह से ही सज गए बाजार

छठ को लेकर सुबह से ही सज गए बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d