BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in Uncategorized
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आज संपन्न हुई.  बैठक में उपायुक्त ने जिले में बालू के अवैध उठाव पर नियंत्रण लाने के लिए नियमित रूप से जिले के बालू घाटों का औचक निरीक्षण का निर्देश दिया.

उन्होंने जिले में बालू के लाईसेंसी डंपिंग यार्ड का निरीक्षण कर वहां जमा किए गए बालू का आक्कलन का निर्देश दिया. बालू डंपिंग यार्ड के द्वारा यदि बालू वाहनों के माध्यम से भेजा जा रहा है, तो उसके लिए सभी संबंधित कागजात वाहन में है या नहीं इसके भी जांच का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी गुमला को बसिया, सिसई, पालकोट, कामडारा प्रखण्डों में नदी किनारे से अवैध रूप से बालू के उठाव पर कड़ी निगरानी के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ रात के अंधेरे में एवं अहले सुबह में औचक निरीक्षण कर जिले में अवैध बालू के कारबार को नियंत्रित कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने सिसई प्रखण्ड के लरंगो बालू घाट के संचालन के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही करने निर्देश दिया एवं ओलमोण्डा डंपिंग यार्ड के गोदाम का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने सरकारी निर्देशानुसार जिले के पर्यावरण प्रदूषण संवेदनशील क्षेत्रों में क्रशर द्वारा संचालित स्टोन चिप्स के खनन को नियंत्रित करने के लिए प्रदुषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में संचालित सभी क्रशर प्रतिष्ठानों के लाईसेंस का जांच का निर्देश दिया. गैर लाईसेंसी क्रशर उद्योग के विरूद्ध प्राथमिकि दर्ज करने का निर्देश दिया.

बैठक में बाॅक्साइट, खनन क्षेत्र में खनन परिवहन के लिए चलने वाले ट्रकों का औचक निरीक्षण कर ओवरलोड की जांच का निर्देश दिया. साथ ही खनन क्षेत्र में मालवाहक ट्रकों का वजन जांचने के लिए खनन एजेंसियों को धर्मकांटा मशीन स्थापित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित रूप से खनन क्षेत्रों में छापामारी करने का निर्देश दिया.

जिला टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त शशि रंजन, अपर समाहत्र्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया सौरभ प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर सत्यप्रकाश, जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी, प्रदूषण नियंत्रण पार्षद के प्रतिनिधि सहित गुमला, सिसई, रायडीह के अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाल देख रेख संस्थान के रूप में हो रहा है 4 केन्द्रों का संचालन

Next Post

व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Next Post
व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d