महराजगंज: महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभू दयाल चौहान का शासन के निर्देश के बाद पावर को सील कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी से रहें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभू दयाल चौहान अभी कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा में शामिल हुएं थे. बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभू दयाल चौहान को जिला पंचायत कार्यो में दोषी पाया गया है. जिसके कारण जिला पंचायत कार्यो के साथ अन्य कार्यों का पावर सीज कर दिया गया है.
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभू दयाल चौहान के वित्तीय कार्यों के साथ अन्य कार्यो का पावर सीज कर दिया गया है.और जिला पंचायत में कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य मीरा सिंह, पवन यादव, पुष्पा देवी को नियुक्त किया गया है.
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने पावर का दुरूपयोग करते हुए अपने सगे सम्बन्धियो को लाभ पहुंचाने की दृष्टिगत कार्य की जाच सही पाये जाने पर वित्तीय पावर के साथ अन्य कार्यो पर प्रतिबन्ध लगाया गया है. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभू दयाल चौहान कोअनियमितता में दोषी पाए जाने पर शासन द्वारा अन्तिम जांच हेतु आयुक्त गोरखपुर मण्डल गोरखपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.

