BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, 10 फरवरी को ड्राई डे घोषित

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in समाचार
होली पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, 10 फरवरी को ड्राई डे घोषित

होली पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, 10 फरवरी को ड्राई डे घोषित

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त संदीप सिंह ने होली पर्व के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सभी तरह के माध्यमों का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाना चाहिए. 

उपायुक्त सिंह ने कहा कि हालांकि 10 फरवरी को ड्राई डे घोषित है, फिर भी कई जगहों पर देखा जाता है कि अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है. जबकि कई जगह पर अवैध तथा जहरीली शराब से संबंधित मामले भी सामने आते हैं.

इस संबंध में उन्होंने बैठक में मौजूद सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई करें.

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वैसे तो वाहनों पर फिट किए डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, लेकिन होली पर्व के अवसर पर देखा जाता है कि कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से वाहनों पर डीजे का इस्तेमाल किया जाता है. इस संबंध में उन्होंने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस तरह के मामले पर त्वरित कार्रवाई करें.

उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग माहौल खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यमों का इस्तेमाल कर अफवाह फैलाने का कार्य करते हैं. ऐसा कई बार देखने को मिला है कि असल में कोई मामला होता नहीं लेकिन अफवाह के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह सोशल मीडिया के माध्यमों से फैलाई जाने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखें एवं ऐसा करने वाले के विरुद्ध त्वरित एफआईआर कर आगे की कार्रवाई करें.

बैठक के दौरान उपायुक्त सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वैसे लोग जिनका हिंसात्मक एवं माहौल खराब करने के क्षेत्र में पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उन पर विशेष नजर रखा जाए.

उपायुक्त सिंह ने होली पर्व को लेकर प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को ससमय उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने एवं नियमित अंतराल पर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, डीएसपी मुख्यालय, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधियों सहित कई अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जी डीड बनाकर हड़प लिया भुवनेश्वर की जमीन का मुआवजा

Next Post

झारखंड सरकार ने जो बजट पेश किया, इसमें झारखंड के युवाओं से किया धोखा: प्रियांशु राज

Next Post
झारखंड सरकार ने जो बजट पेश किया, इसमें झारखंड के युवाओं से किया धोखा: प्रियांशु राज

झारखंड सरकार ने जो बजट पेश किया, इसमें झारखंड के युवाओं से किया धोखा: प्रियांशु राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d