BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला नियोजन पदाधिकारी ने आम लोगों के सवालों का दिया जवाब

by bnnbharat.com
September 19, 2019
in समाचार
खूंटी में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला नियोजन पदाधिकारी ने आम लोगों के सवालों का दिया जवाब

District planning officer answered the questions of common people through teleconferencing in Khunti

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: जिला नियोजन विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों के सम्बंध में बेरोजगार युवक युवतियों ने टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सवाल जवाब सत्र में हिस्सा लिया. लोगों द्वारा दूरभाष के माध्यम से समस्याओं और शिकायतों को नोट किया गया. उनके निराकरण के उपाय बताये गये, साथ ही मौके पर संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आमजन द्वारा बताये गये कुछ मुख्य समस्याएं एवं उत्तर-

प्रश्न-01

कर्रा प्रखण्ड के रमेश कुमार ने प्रश्न किया कि नियोजनालय में निबंधन की क्या प्रक्रिया है?

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज नियोजनालय में निबंधन कराना बिल्कुल ही आसान हो गया है. आप घर बैठे ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैंः websitejharkhandrojgar.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना निबंधन स्वयं कर सकते हैं. इसके अलावा जिला नियोजनालय, खूंटी में कार्यालय अवधि में निबंधन करवाया जा सकता है.

प्रश्न-02

खूंटी प्रखण्ड की रीमा टूटी ने प्रश्न किया कि नियोजनालय के द्वारा बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या प्रयास किये जा रहे हैं?

प्रश्न के जवाब में बताया गया कि नियोजन विभाग की ओर से बेरोजगारी दूर करने के लिए भर्ती कैम्प तथा दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. इसमें निजी क्षेत्र के नियोक्ता उपस्थित होकर अपने आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का चयन करते हैं. चयन पूर्ण रूप से पारदर्शी है और इसमें योग्य अभ्यर्थीयों का चयन कर उन्हें रोजगार प्राप्त कराया जाता है.

प्रश्न-03

रनियां प्रखण्ड की रोनिका मुंडा ने पूछा कि उन्हें अपना निबंधन करवाना है इसके लिए कौन- कौन प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं?

उत्तर में पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निबन्धन कराने के लिये कुछ आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं इसमे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जति प्रमाण पत्र और फोटो आवश्यक है.

प्रश्न-04

खूंटी प्रखण्ड के रोहित भोक्ता ने पदाधिकारी से प्रश्न किया कि नियोजनालय द्वारा क्या सिर्फ निजी क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है?

उत्तर में जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नहीं, नियेाजनालय द्वारा निजी एवं सरकारी दोनों ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है. वर्तमान में उदारीकरण-वैश्वीकरण का दौर चल रहा है इसी कारण से निजी क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध होते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा की गुणवत्ता से ही आगे बढ़ेंगे हम : राज्यपाल

Next Post

गुफाओं के तेल से बच गया भारत, नहीं तो लगता बड़ा झटका

Next Post
गुफाओं के तेल से बच गया भारत, नहीं तो लगता बड़ा झटका

गुफाओं के तेल से बच गया भारत, नहीं तो लगता बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d