शिवपुरी: जिला रोगी पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पशु चिकित्सालय एवं पशु देखभाल के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच पी वर्मा, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ एम के तमोरी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे.
पशुपालन विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए हैं कि पशु चिकित्सालय में जहां बाउंड्रीवॉल नहीं है उसका प्रस्ताव भेजें. बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही ढ़ंग से किया जाए. बायोमेडिकल वेस्ट को खुले में ना फेंका जाए. विकासखंड स्तर के सभी पशु चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक स्तर पर भी बैठक आयोजित कर ब्लॉक स्तरीय कार्ययोजना पर काम करें.
अभी जितनी गौशालाएं तैयार की गई है उनका संचालन सही ढंग से किया जाए. शिवपुरी स्थित लुधावली गौशाला में नगर पालिका सीएमओ निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखें.
गायों को भूसा, चारा पानी समय पर मिले. बीमार गायों का समय पर इलाज कराया जाए और उनकी देखभाल की जाए.

