BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला शिक्षा अधीक्षक पर कार्यालय कर्मी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी, मारपीट व गाली – गलौज करने का गंभीर आरोप

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


महिला थाने में एफ आई आर दर्ज
चतरा:-
चतरा जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंहा एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. अपने बेतुके बयान को ले हमेशा चर्चा में रहने वाले चतरा डीएसई पर इस बार उनके ही कार्यालय के एक कर्मी की पत्नी ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. इधर इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
हालांकि इस पूरे मामले में डीएसई जितेंद्र कुमार सिन्हा खुद पर रहे लग रहे आरोपों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि जिस महिला ने उन पर आरोप लगाया है वह उसे जानते तक नहीं है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. इधर इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी ने कहा है कि हर संभावित पहलू की गहनता से जांच की जा रही है. पहले फेज में पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है. बाद में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी डीएसई से भी पूछताछ की जा सकती है.
गौरतलब है कि महिला थाना को दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि डीएसई जितेंद्र सिन्हा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ उसके घर उनके पति को ढूंढने गए थे. डीएसई को जब यह पता चला कि उसका पति घर में नहीं है तो अकेलापन का फायदा उठाकर पहले महिला के साथ गाली-गलौज किया और उसके बाद मारपीट करते हुए छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. जब महिला हो हल्ला करने लगी तो डीएससी अपने सहयोगियों के साथ मौके से चलते बने. इसके बाद वह महिला थाना पहुंची और आरोपी जिला शिक्षा अधीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया.?

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

23 हज़ार के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Next Post

दिलीप सैकिया का बयान व्यक्तिगत परेशानी का सबब बनेगा, कांग्रेस करेगी बचाव-आलोक दूबे

Next Post
केंद्र सरकार ने 6वर्षां में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर 17.79 लाख करोड़ की वसूली-कांग्रेस

दिलीप सैकिया का बयान व्यक्तिगत परेशानी का सबब बनेगा, कांग्रेस करेगी बचाव-आलोक दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d