रांची : रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा जिला संघ के कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया,.
इस मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची जिला ताइक्वांडो संघ एवं राज्य ताइक्वांडो संघ भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करता है और उस में भाग ले रहे हैं सभी प्रतिभागियों को भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराता है.
9 जून को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस अत्याचार के आगे नहीं झुकने और विपरीत माहौल में भी हार नहीं मानने की प्रेरणा देता है. भगवान बिरसा मुंडा मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे. अंग्रेजो के द्वारा जेल में ही जहर देकर उन्हें मार दिया गया था. भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे. हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से केंद्रीय विद्यालय के ताइक्वांडो कोच अविनाश राम, शारदा ग्लोबल स्कूल के करमचंद भगत ,ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के तारा कांत पटेल, सरला बिरला पब्लिक स्कूल के चंदन कुमार ,नामकुम ताइक्वांडो क्लब के विजय शंकर तिवारी एवं धुर्वा ताइक्वांडो क्लब के अमन पांडे उपस्थित थे.
