BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का आदेश

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
खाद्य लाईसेंस कैम्प में 46 आवेदन आये, 12 आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादित
Share on FacebookShare on Twitter

 अवैध खनन करनेवालों  पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजे जेलः डीसी

मेदिनीनगर:- पलामू जिले के उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई. समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया.इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में अबतक पत्थर के अवैध माइनिंग कर रहे 07 क्रशरों को ध्वस्त किया गया है वहीं इनके संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

 बालू का अवैध माइनिंग कर रहे 72 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जिले में बालू के अवैध माइनिंग के खिलाफ कि गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी से लेकर अबतक बालू के अवैध माइनिंग कर रहे 72  लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है.वहीं 41 वाहनों को भी जब्त किया गया है.

इस दौरान डीसी ने टास्क फोर्स के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी  अनुमंडल पदाधिकारियों नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरिफिकेशन करने का निदेश दिया.उन्होंने कहा कि बालू की ढुलाई ट्रेक्टर से ही करवाना  सुनिश्चित करें.उन्होंने हाइवा या बड़ी गाड़ियों से बालू के परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही.

उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर करवाई करने का निर्देश दिया.

इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र  में संचालित अवैध माइनिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.उन्होंने बिना सीटीआई और लाइसेंस प्राप्त किए जिले में संचालित क्रेशर को सील करने का भी निर्देश दिया. जिससे जिले में अवैध खनन के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके.उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर अवैध माइनिंग के विरुद्ध छापामारी करने कि बात कही.

 बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उपायुक्त श्री रंजन के अलावा अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक,छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता,हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार,जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार वन एवं प्रदूषण विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ताबड़तोड़ तबादला,161 CO का हुआ तबादला

Next Post

झाबर के पेंशन शिविर में ऑन स्पॉट 35 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत

Next Post
झाबर के पेंशन शिविर में ऑन स्पॉट 35 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत

झाबर के पेंशन शिविर में ऑन स्पॉट 35 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d