जमशेदपुर: जिला परिवहन कार्यालय से लॉकडाउन के दौरान अब तक 9 हजार पास इंटर स्टेट एवं अदर स्टेट के लिए लोगों को दिया जा चुका है. उधर उड़िसा और छत्तीसगढ़ से लगभग 600 मजदुरों को जिला परिवहन विभाग ने बसों के जरिए शहर लाया है.
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासिय मजदुरों को बसों से लाया जा रहा है.
वहीं उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से ट्रेन से आने वाले प्रवासी मजदुरों को भी बसों से पहुचाया जा रहा है. साथ ही रांची, बरकाकाना और धनबाद ट्रेन से पहुंचने वाले श्रमिकों को बसों से इस जिले में लाया जा रहा है. उधर प्रवासी मजदुरों को जिला प्रशासन की ओर से बसों से भेजी जा रही है.

