गुमला: उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरूआ के नेतृत्व में बुधवार को पेट्रोल पंप संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों (पीयूसी) का औचक निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा शंख फ्यूल सेंटर में पीयूसी मशीन का ऑनलाइन इंस्टॉलेशन कराया गया.
इसके पश्चात जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मांझाटोली चेकपोस्ट में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में वाहन परमिट एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं होने पर वाहनों से 17,500 रुपये जुर्माना शुल्क के रूप में वसूला गया. निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सड़क सुरक्षा सेल के गौतम कुमार, प्रणय कांशी और अन्य मौजूद थे.

