BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा:– समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गयी.  बैठक में एलओबी-एनएलओबी के तहत शौचालय निर्माण, जेएसएलपीएस के द्वारा शौचालय निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड व जल जीवन मिशन के तहत स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का जियोटैगिंग कराने से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत रुप से समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त ने छूटे हुए लाभुक (एलओबी) व वंचित लाभुक (एनएलओबी) के तहत शौचालय निर्माण कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिये. उन्होंने सभी प्रखंड समन्वयक व कनीय अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले एक हफ्ते के अंदर सभी अपूर्ण शौचालय निर्माण कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सभी का जियो टैंगिग करते हुए विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. उप विकास आयुक्त ने सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु प्रखंड समन्वयक को प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिये.

उप विकास आयुक्त ने जिला अग्रणी प्रबंधक को किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निस्पादन करने का निर्देश दी. उप विकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का जियोटैगिंग कराने से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को गांव, पंचायत व प्रखंडवार आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिये. साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले के सभी सरकारी स्कूलों की सूची भी कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराने का निर्देश दी.

इस मौके पर अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, स्थापना उप समाहर्ता पारस यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, जिला अग्रणी प्रबंधक महेश प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सभी प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता व सोशल मोबालइजर व अन्य मौजूद 

वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 29 दिसम्बर, 2020को राज्य एवं जिला में स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसके  अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के अतिरिक्त परिसंपत्ति वितरण एवं विकास मेला का आयोजन किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 10 दिसंबर 2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम आज गृह विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Next Post

नगर उंटारी में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन के प्रस्ताव पर सीएम ने दी सहमति

Next Post
विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार देगी आर्थिक सहयोग: मुख्यमंत्री

नगर उंटारी में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन के प्रस्ताव पर सीएम ने दी सहमति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d