BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिलावासियों को मिलेगा बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष का लाभः मंदिर प्रभारी

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
जिलावासियों को मिलेगा बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष का लाभः   मंदिर प्रभारी
Share on FacebookShare on Twitter

असाध्य रोग से ग्रसित असहाय व जरूरतमंद कर सकते हैं अपना आवेदन

देवघर: बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने यादव द्वारा जानकारी दी गई है कि बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष के माध्यम से असाध्य रोग से ग्रसित, असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी एवं उनके बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा. इस हेतु आवेदनों के चयनोपरांत मंदिर कमिटि की स्वीकृति के पश्चात कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी.

इसके अलावे मंदिर प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष में मदद के लिए आगे आने वालों सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि इस कोष में कोई भी दाता अपने ईच्छा व सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग कर सकते हैं, क्योकि इस कोष के तहत जमा राशि का उपयोग निर्धनों व जरूरतमंदों के मदद के लिए किया जायेगा.

 इस प्रकार के कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित होता है. सभी के सहयोग से हीं किसी भी अच्छे कार्य को फलीभूत किया जा सकता है. साथ हीं उनके द्वारा सभी जिलावासियों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गयी कि वे आगे आयें और इस पुनित कार्य में अपना सहयोग करें. 

लाभुकों हेतु निम्न अहर्ता का पालन करना होगा, जिसमें देवघर जिले के नागरिकों को ही मिलेगा योजना का लाभ. असाध्य रोग से ग्रसित गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की जाएगी मदद. योजना का लाभ पूर्व में लाभुकों द्वारा नहीं लिया गया हो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वैसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास गोल्डन कार्ड या आयुष्मान योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. जरूरतमंद व्यक्ति अपना आवेदन बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित कर सकते हैं.

लाभुकों को आवेदन के साथ अपना पहचान पत्र, बीमारी से जुड़े कागजात देना अनिवार्य होगा. साथ ही अपने परिजनों के साथ लाभुक आकर अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं. अगर लाभुक अनुमंडल कार्यालय आने में असमर्थ होते है, तो उन्हें अपना वीडियो-फोटो आवेदन के साथ संलग्न करना होगा. वैसे लाभुकों जो कि गरीबी रेखा से नीचे है उनका आवेदन मान्य होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहुचर्चित सुखदेव उरांव व आजाद हत्याकांड मामले में पुलिस का हाथ खाली

Next Post

29 दिसंबर की तैयारियों की समीक्षा करने उपायुक्त पहुंचे टाउन हॉल

Next Post
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू

29 दिसंबर की तैयारियों की समीक्षा करने उपायुक्त पहुंचे टाउन हॉल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d