कर्नाटक: भारत के दूर-दराज के गांवों में अंधविश्वास किस कदर आज भी लोगों पर हावी है, इसकी एक बानगी गुरुवार को सूर्यग्रहण के दौरान देखी गई जब परिजनों ने अपने दिव्यांग बच्चों को गर्दन तक दफना दिया.
घटना कर्नाटक के कालाबुरागी ताजसुल्तानपुर गांव की है, जहां सूर्यग्रहण के लगने पर परिजनों ने अपने तीन दिव्यांग बच्चों को जमीन में गर्दन तक दफनाया. बताया गया कि दो घंटे से अधिक समय तक तीनों बच्च्चों को गड्ढे में दबाए रखा गया.

