BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैवानियत की हदे पार: दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म कर फोड़ दी आंखें, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in Uncategorized
दरिंदगी: शराब के नशे में 8 लोगों ने महिला से गैंगरेप कर, वीडियो किया वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवक ने दिव्यांग लड़की के साथ रेप किया और फिर हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी दोनों आंखों पर नुकीली चीज से हमला कर दिया. इस दौरान पीड़िता की एक आंख बाहर निकल आई जबकि दूसरी आंख में काफी गंभीर चोट है. घटना बीते मंगलवार की दोपहर की है.

वहीं इस बात की भी चर्चा है कि घटना में और लोग शामिल हैं. हालांकि पुलिस ने बताया है कि एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की कार्रवाई चल रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरलाखी के एक गांव की छात्रा थूमहानी नदी के पास खेत में बकरी के लिए लड़की पत्ता तोड़ने गई थी. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद युवक ने गेहूं के खेत में उसके साथ रेप किया. फिर जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने खेत में रखी किसी चीज से हमला कर दिया.

घटना के बाद जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपित उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया. वहीं जब कुछ बधार पहुंचे तो देखा कि पीड़िता बेहोश पड़ी है फिर उसे आनन-फानन में PHC उमगांव ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मधुबनी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उसे दरभंगा रेफर किया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि पीड़िता मैट्रिक की छात्रा है और उसके पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं. घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. हरलाख थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है. छात्रा के सभी परिजन उसके साथ हैं.

छात्रा और उसके परिजनों का जो बयान होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं जिले के एसपी ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के भाई के बयान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूरे मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. वहीं पीड़िता परिवार को सरकार प्रावधान के मुताबिक मदद दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BSF को मिली सुरंग, आतंकियों के इस्तेमाल का शक

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने टीएमसी नेता केडी सिंह को किया गिरफ्तार, झारखंड से रह चुके है राज्यसभा सासंद

Next Post
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने टीएमसी नेता केडी सिंह को किया गिरफ्तार, झारखंड से रह चुके है  राज्यसभा सासंद

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने टीएमसी नेता केडी सिंह को किया गिरफ्तार, झारखंड से रह चुके है राज्यसभा सासंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d