ग्वालियर: ग्वालियर में गरुवार को वीरांगना महारानी के बलिदान दिवस पर संभागीय आयुक्त एवं निगम प्रशासक एम बी ओझा एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने फूलबाग स्थित वीरांगना की समाधि पर पहुंचकर उनको नमन किया एवं पुष्पहार अर्पित किया.
इस दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव ने उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई. इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे.

