BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संभागायुक्त एवं आईजी ने की जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
संभागायुक्त एवं आईजी ने की जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: ग्वालियर संभाग आयुक्त एम.बी.ओझा और आईजी अविनाश शर्मा ने गुरुवार को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया. उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की.

बैठक में कलेक्टर अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, सहायक कलेक्टर काजल जावला, एसडीएम अरविंद बाजपेई सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

कमिश्नर ओझा एवं आईजी अविनाश शर्मा ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आगे भी जिले में इसी प्रकार शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखें. आगामी गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम के त्योहार पर प्रशासन व पुलिस की टीम सतर्क होकर काम करें और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराएं.

उन्होंने कहा इस समय सार्वजनिक तौर पर त्योहारों का आयोजन नहीं करना है. लोगों को समझाएं और हिदायत दें ताकि कहीं भी भीड़भाड़ ना हो और कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो. उन्होंने कहा है कि सभी घर में रहकर ही त्यौहार मनाएं. गणेश चतुर्थी पर मिट्टी की मूर्ति का उपयोग करें और घरों में ही मूर्ति का विसर्जन करें.

उन्होंने कहा है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम मुस्तैदी से काम करे. आगामी समय में विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं. जिले में उपचुनाव के लिए तैयारी करें. जिस प्रकार विधानसभा और लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए गए, उसी प्रकार आगामी विधानसभा उपचुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सक्रिय होकर काम करना है.

कमिश्नर और आईजी ने हस्ताक्षर कर ‘सहयोग से सुरक्षा अभियान’ में भाग लिया

संभागायुक्त एमबी ओझा और आईजी अविनाश शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगे बैनर पर हस्ताक्षर कर ‘सहयोग से सुरक्षा अभियान’ में भाग लिया. उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि सहयोग से सुरक्षा अभियान को सफल बनाएं और बेहतर प्रचार-प्रसार कर आमजन तक सही जानकारी पहुंचाएं और सभी नागरिक कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें. शासन- प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ

Next Post

गणेश चतुर्थी 2020: जॉर्जिया एंड्रियानी की COVID-19 थीम्ड ने बी-टाउन में मचाई धूम!

Next Post
गणेश चतुर्थी 2020: जॉर्जिया एंड्रियानी की COVID-19 थीम्ड ने बी-टाउन में मचाई धूम!

गणेश चतुर्थी 2020: जॉर्जिया एंड्रियानी की COVID-19 थीम्ड ने बी-टाउन में मचाई धूम!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d