ग्वालियर: संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने सोमवार को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (कोविड-19) का निरीक्षण कर चिकित्सकों से भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली.
संभाग आयुक्त ओझा ने जेएएच परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (कोविड-19) का अवलोकन किया. इस दौरान जेएएच चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर. के. एस. धाकड़ ने (कोविड-19) के भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी दी तथा उनके किए जा रहे उपचार के संबंध में भी बताया.
इस दौरान सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जी. एस. गुप्ता सहित चिकित्सक उपस्थित थे.

