रांची:- 2 नवंबर को रांची रेल मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक नीरज अम्बष्ठ ने देश के उभरते हुए चार खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया . इनमे पुरुष हॉकी के 01, महिला हॉकी की 01 तथा पुरुष वॉलीवाल के 02 खिलाड़ी हैं कृष्णा तिर्की (पुरुष हॉकी), इन्हें सन 2017 में औरंगाबाद एवं भोपाल में आयोजित हॉकी के जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला था. अंशु लकड़ा (महिला हॉकी), इन्हें सन 2017 में भोपाल में आयोजित महिला हॉकी के जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त हुआ था. रोहित कुमार बिंद (पुरुष वॉलीबॉल), जोहानसबर्ग दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स गेम्स 2018 में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य, 44वें जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप 2017 में तीसरा स्िान. रमन चौधरी (पुरुष वॉलीबॉल), 44वें जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप 2017 में द्वितीय स्िान. इन चारों खिलाड़ियों को मंडल के वाणिज्य विभाग में नियुक्ति प्रदान की गई है. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी अवनीश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ देवराज बनर्जी उपस्थित थे.
