BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल

प्रयागराज: मण्डलायुक्त आर. रमेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लघु सिंचाई, ऊर्जा, लोक निर्माण, कृषि, सहकारिता, पशुधन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायतीराज, नगर विकास, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे, खाद्य्य एवं रसद, मत्स्य, उद्यान, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, दुग्ध विकास, बेसिक शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, श्रम, खाद्य्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को उपलब्ध धन के सापेक्ष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने एवं संचालित योजनाओं को पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है.

मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कदापि न बरती जाये. उदासीनता या लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी. उन्होंने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों से कहा कि पूरे प्रदेश में अन्य जनपदों से मुकाबला करते हुए हमें आगे बढ़ना है. कोविड के कारण जो भी काम पिछड़े है, उसे मेहनत के साथ समय से पूरा करें. सभी अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराये.

बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यों के तहत नहरों में टेल तक पानी पहुंचने का निर्देश दिया. सेतु निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रयागराज में जमीन अधिग्रहण से सम्बंधित समस्या बताये जाने पर मण्डलायुक्त ने किसानों से बातचीत कर सहमति से इस सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते मण्डलायुक्त ने आधार फीडिंग या अन्य कारणों से जो किसान योजना का लाभ नहीं पा रहे है अक्टूबर माह तक त्रुटि को दूर कराते हुए ऐसे पात्र किसानों को भी लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है.

गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं की इयर टैगिंग की प्रगति अच्छी न पाये जाने पर सभी मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए इयर टैगिंग के कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है.

चिकित्सकों की उपलब्धता के विषय में जानकारी लेते हुए मण्डलायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये जाने वाले लापरवाह चिकित्सकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रगति अच्छी न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य को कार्य का अनुश्रवण करते हुए गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने पंचायत भवनों एवं सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है. मण्डलायुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना से सम्बंधित लम्बित आवेदन पत्रों को तत्काल निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा है कि बैंको में लाभार्थियों के जो भी आवेदन पत्र लम्बित है, उनका सम्यक परीक्षण करते हुए निस्तारित किया जाये. दुग्ध विकास विभाग के द्वारा दुग्ध समितियों का गठन एवं पुनर्गठन के कार्य को 10 नवम्बर तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये. इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज आशीष कुमार तथा अन्य सम्बंधित विभागों के मण्डलस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोजपा के प्रत्‍याशियों ने पीएम मोदी की तस्‍वीर लगाई तो करेंगे कानूनी कार्रवाई: सुशील मोदी

Next Post

5 नवंबर तक करें निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाइन आवेदन

Next Post
5 नवंबर तक करें निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाइन आवेदन

5 नवंबर तक करें निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाइन आवेदन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d