BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन वेबनार द्वारा दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं को किया गया जागरूक

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
ऑनलाइन वेबनार द्वारा दिव्यांग एवं युवा  मतदाताओं को किया गया जागरूक
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुंगेर जिला स्वीप आइकॉन पीडब्लयूडी हरिमोहन सिंह के द्वारा जिले के दिव्यांग , वृद्ध एवं युवा मतदाताओं को मतदान करने को लेकर जन जागरूकता फैलाने के लिए ऑनलाइन वेबनार का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेर जिला के डीडीसी संजय कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की  सहायक निदेशक अतुल कुमारी एवं जिला वरीय उप समाहर्ता बैजन्ती कुमारी शामिल हुए  .  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीडीएस  अतुल कुमारी कर रही थी एवं संचालन जिला पीडब्लयूडी आइकॉन हरिमोहन सिंह कर रहे थे . उन्होंने जिला के सभी वरीय गणमान्य पदाधिकारियों का स्वागत किया .

जिला के डीडीसी संजय कुमार ने सभी मतदाताओं को इस वेबनार के माध्यम से मतदान केंद्र पर सुलभ मतदान को लेकर दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया . उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि

* सभी मतदाता मास्क पहनकर एवं निर्भीक होकर बूथ पर निर्धारित तिथि को आवें

* मतदान केन्द्र पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु कई अहम सुविधाएं दी जाएंगी

1. प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बना होगा , जो मतदाताओं की सहायता के लिए तत्पर रहेगा .

2. प्रत्येक बूथ के प्रवेश द्वार पर थर्मल पावर स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी .

3. अधिक शारीरिक तापमान वाले मतदाता को टोकन देकर उनसे अंतिम घंटे ( 03:00 से 04:00 बजे अपराहन ) में मतदान करवाया जाएगा .

4. मतदान केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में सेनिटाईजर की व्यवस्था रहेगी .

5. बूथ पर जीविका दीदीयों द्वारा मास्क बिक्री काउंटर भी लगाया जाएगा .

6. मतदान केन्द्र पर सामाजिक दूरी के लिए गोल घेरे बनाएं जाएंगे .

7. मतदान केन्द्र को लगातार सेनिटाई किया जाएगा .

8. मतदान के लिए इस बार अधिक संख्या में बूथ बनाए गए हैं, ताकि मतदाता सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगें .

9. पुरुष , महिला एवं दिव्यांग जन के लिए अलग-अलग तीन पंक्तियां , दो गज की दूरी पर बनाई जाएगी .

10. दिव्यांग वोटरों के लिए बूथ पर व्हील चेयर की उपलब्धता होगी .

11. मतदान केन्द्र पूरी तरह से सुरक्षित एवं स्वच्छ रहेगा .

वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला  सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक अतुल कुमारी ने अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को इस लोकतंत्र महापर्व में शामिल होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित की . यहीं जिला की वरीय उप समाहर्ता बैजन्ती कुमारी ने इस प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सभी युवा नौजवानों को सैनिक की तरह मतदान जागरूकता अभियान में जुड़  कर इस सबों को प्रेरित करने की बात कह कर हौसला अफजाई की .

पीडब्लयूडी आइकॉन हरिमोहन सिंह ने बताया कि इस कोरोना काल में इस ऑनलाइन वेविनार जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा हम समाज में ये मेसेज देने की लगातार कोशिश कर रहे हैं , कि हम सबों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए , लोकतंत्र महापर्व में शामिल होकर जरूर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है , एवं अधिक से अधिक सहभगिता सुनिश्चित करवानी है.

हमलोग लगातार खासकर दिव्यांगजन एवं वृद्धजन के साथ ही साथ युवा मतदाताओं को  मतदान के लिएजागरूक ऑनलाइन बेविनार , ट्राई साइकिल रैली , सोशल साइट्स , प्रिंट मीडिया आदि के माध्यम से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं . 

इस वेबनार में जिला के विभिन्न प्रखंडों के दिव्यांग मतदाता , समाजसेवी ,  सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों , प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया . प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए भी उन्होंने जिला प्रशासन के साथ ही साथ सबों को धन्यवाद दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज भारत-चीन के बीच होगी सातवें दौर की वार्ता, सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर रहेगा जोर

Next Post

मतदाताओं ने जदयू प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर भरी हुंकार

Next Post
मतदाताओं ने जदयू प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर भरी हुंकार

मतदाताओं ने जदयू प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर भरी हुंकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d