मुंगेर: दिव्यांग जनों को रोजगार कैसे मिले इसके लिए वेविनर का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से शनिवार को किया गया .मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्लयूडी के अध्यक्ष एवं एनएसएस कार्यकर्ता हरिमोहन सिंह ने बताया कि आज शनिवार 22 अगस्त 2020 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग जनों की भागीदारी कैसे हो तथा दिव्यांग जनों तक इसका अधिकतम लाभ कैसे पहुँच सके इस विषय पर चर्चा का आयोजन 3 बजे से 5 बजे तक गूगल मीट पर बिहार एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी द्वारा किया गया तथा इसका लाइव प्रसारण आप बिहार एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के फेसबुक पेज पर भी किया गया . इस लाइव चर्चा के मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार, राज्य आयुक्त दिव्यांग जन बिहार सरकार, एवं आप सभी को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए श्री अजय कुमार सहाय महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के कार्यक्रम अधिकारी गेस्ट स्पीकर के तौर पे मौजूद थे, उसके अलावे सभी जिलों के दिव्यांग जन समूह के सदस्य सचिव भी अपनी अपनी बातों को रखें! मुंगेर जिला एसोसिशन के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह ने आगे बताया कि इस प्रोग्राम के माध्यम से मनरेगा के तहत चलने वाली 261 योजनाओं की जानकारी.
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय कुमार सहाय जी के द्वारा दी गई . साथ ही दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मिर्भर बनने के लिए , वानिकी , मत्स्य पालन , मुर्गा पालन , बकरी पालन , गौशाला कम्पोस्ट बनाना आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई . साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी चर्चा की . इस प्रोग्राम में राज्य के विभिन्न जिलों से बाहुल्य संख्या में दिव्यांग भाई -बहनों ने भाग लिया एवं अपनी रोजगार को लेकर आने वाली विभिन्न समस्याओं से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करवाया एवं वरीय पदाधिकारियों ने उन सबके निष्पादन हेतु सारी जानकारियों से उनलोगों को अवगत कराया साथ ही इस प्रोग्राम के माध्यम से जुड़ कर मनरेगा से मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी प्राप्त कर फायदा किस प्रकार मिल सकती है सारी जानकारी दी.


