BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राशन लेने हेतु प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है दिव्यांग युवक

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in समाचार
राशन लेने हेतु प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है दिव्यांग युवक

राशन लेने हेतु प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है दिव्यांग युवक

Share on FacebookShare on Twitter

अमन राज, 

गोड्डा(पथरगामा):  एक तरफ चल रहे देशव्यापी लाॅकडाउन के मद्देनजर कोई भूखे ना रहे इसको लेकर सरकार ने घोषणा कर रखी है कि जिनको राशन कार्ड नहीं है, उनको भी राशन का चावल देना है.

वहीं दूसरी तरफ पथरगामा के तुलसीकित्ता मोहल्ला निवासी रामकिशोर भगत का दिव्यांग बेटा संदीप कुमार भगत राशन के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है. परंतु उसे अभी तक राशन मुहैया नहीं हो पाया है.

Also Read This: COVID-19 से बचाव हेतु नई दिल्ली में भी बनाया गया कॉल सेंटर

मालूम हो कि संदीप को सरकार की तरफ से ट्राई साइकिल मिला हुआ है. पहले वह राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, परंतु अपनी शारीरिक अक्षमता के चलते दूसरी मंजिल पर स्थित बीडीओ तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय तक नहीं पहुंच पाया.

थक हारकर उसने राशन कार्ड बनवाने की चाह ही त्याग दी. इधर, फिर उसने जैसे ही सुना की सरकार ने ऐसे असहाय, वृद्ध, महिला, बच्चा, गरीब, विधवा और दिव्यांग को राशन देगी जिसके पास राशन कार्ड नहीं है तो उसने राशन पाने की आस लगाए दो दिनों से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना शुरु कर दिया.

वह इस बार भी उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों से मिलना चाहा परंतु इस बार भी शारीरिक अक्षमता बाधा बनकर उसके सामने आ खड़ी हुई और उसकी झोली खाली की खाली रह गई.

मालूम हो कि गत सप्ताह भर के अंदर बीडीओ बासुदेव प्रसाद और प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष अंबष्ट ने सभी डीलरों के साथ बैठक कर उन्हें यह आदेश दिया था कि उपरोक्त पात्रता वाले लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उसकी सूची बनाकर अविलंब प्रखंड मुख्यालय को मुहैया करा दें.

ताकि उसे भी राशन मुहैया कराई जा सके. बावजूद उसके घर के आसपास रहने वाले दो डिलरों ने या तो अभी तक सूची ही नहीं बनाई है या फिर सूची में उसका नाम डालना गवारा ही नहीं समझा होगा.

Also Read This: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 603 अंक गिरकर बंद

जब प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष अंबष्ट से उनका पक्ष जानने के लिए उनके नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वैसे अति निर्धन व्यक्ति को राशन मुहैया कराना है.

जिनके पास राशन कार्ड नहीं है इसके लिए डीलर के द्वारा सूची बनाई जा रही है.अगर संदीप कुमार जरूरतमंद है तो वह पंचायत के मुखिया से संपर्क करें उसे चावल मुहैया करा दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरतमंदो के बीच खाद्य का वितरण

Next Post

कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 10,000 से अधिक लोग गिरफ्तार

Next Post
कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 10,000 से अधिक लोग गिरफ्तार

कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 10,000 से अधिक लोग गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d