किशनगंज: जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश होने से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इलाके में बहने वाली सभी नदियों के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने संभावित बाढ़ के खतरों के मद्देनजर सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालात की जानकारी ली है. डीएम ने सभी नदियों, बांधों और निचले इलाकों के हालात पर निगरानी के साथ साथ जरुरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.

