मुंगेर: मुंगेर स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने गुरुवार की देर रात्रि मुंगेर स्टेशन पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे.
दिल्ली से प्रवासी श्रमिक को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार की देर रात्रि पहुंचने वाली है. इसी बीच श्रमिकों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन परिसर का जायजा लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेन मुंगेर और भागलपुर में रूकेगी जिसमें मुंगेर के लगभग 250 श्रमिकों के होने की संभावना है. ट्रेन से उतरने वाले प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन से निचे उतारा जाएगा.
इसके बाद मेडिकल टीम के द्वारा सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी फिर उसके बाद उन्हें वाहन के द्वारा उनके नजदीक के क्वारंटाइन कैम्प में भेजा जाएगा.

