BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उन्नाव में डीएम व एसपी ने लिया लॉक डाउन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

पुलिस कर्मियों को दिए गए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
उन्नाव में डीएम व एसपी ने लिया लॉक डाउन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

उन्नाव में डीएम व एसपी ने लिया लॉक डाउन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय द्वारा आज जनपद में भ्रमण शील रहकर लॉकडाउन व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बैरियर व अन्य ड्यूटी प्वाइंट को देखा गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक उपकरणों के साथ सतर्क व सुरक्षित रहते हुए लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

साथ ही कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण में किए जा रहे कार्यों का नगर पालिका परिषद गंगाघाट में औचक निरीक्षण किया गया. जिला अधिकारी द्वारा राजधानी मार्ग पर मरहला चौराहे से पोनी रोड पर किए जा रहे विशेष सफाई अभियान, चूना छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन की गतिविधि को मौके पर देखा गया. जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गंगाघाट (शुक्लागंज) श्री सुनील कुमार मिश्रा को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत और अधिक सतर्कता के साथ नगर के सभी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी द्वारा माइक व लाउड स्पीकर की सहायता से समस्त व्यक्तियों को मास्क पहनने का अनुरोध करते हुए अति आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई.
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगाघाट को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए निकलता हुआ पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही अवश्य करें. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या वाहन सड़क पर अनावश्यक रूप से चलता हुआ पाया जाए उसे रोककर उसके जाने का कारण अवश्य ही पूछा जाए. इस दौरान एक बहुत ही बुजुर्ग व्यक्ति बिना मास्क लगाए हुए पाए गए जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उनके बाहर निकलने का कारण पूछते हुए तत्काल उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराते हुए उनकी पूरी सहायता की गई.
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, रोहन पी कनय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गंगा घाट (शुक्लागंज) प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुमला में तंबाकू पदार्थ जब्त, दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

Next Post

‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर छात्रों को किया जागरूक

Next Post
‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर छात्रों को किया जागरूक

'विश्व जनसंख्या दिवस' पर छात्रों को किया जागरूक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d