पटना : कोरोना के उग्र रूप को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, जुमे की नमाज का आयोजन नहीं होगा. इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की.डीएएम ने लोगो से अपील की सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगाने तथा लोगों को सुरक्षित अपने घरों में ही पूजा करने की
आपको बता दे सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद हैं.
जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, छठ पूजा, जुमे की नमाज के आयोजन पर प्रतिबंध का सफल एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है. साथ ही सभी हितधारकों यथा पूजा समिति के सदस्यों, वार्ड पार्षदों जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, छठ पूजा, जुमे की नमाज अदा नहीं करना है. रामनवमी पर जुलूस नहीं निकाले जाएंगे. सार्वजनिक स्थल पर रामनवमी पूजा नहीं होगा. इसके अतिरिक्त जुमे की नमाज सार्वजनिक स्थल-मस्जिद में अदा नहीं करनी है, बल्कि अपने घरों में ही जुमे की नमाज अदा करें.

एसडीओ व डीएसपी सतर्क रहे
डीएम ने सभी एसडीओ व डीएसपी को जगह-जगह पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है. उन्होंने सभी कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने अंचल में वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया.

