BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीएम ने की मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
डीएम ने की मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

चांद किशोर,
लखीसराय :समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को कड़े आदेश देते हुए कहा कि मानव दिवस सृजन, जॉब कार्ड, आधार प्रमाणीकरण के अंतर्गत भुगतान की कार्रवाई, वर्मी कंपोस्ट इकाई, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति संबंधी अन्य सभी मानकों पर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाई जाए, अन्यथा अगली बैठक के पूर्व यदि कोई लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई होगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पूर्ण आवास योजनाओं की एम.आर. निर्गत करने की कार्रवाई को समय पर पूरा किजीय। सरकार के प्रावधान के तहत आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभुकों को 90 दिन के अन्दर मजदूरी का भुगतान किया जाना है, परंतु समीक्षा में ऐसा पाया गया है कि आवास निर्माण के क्रम में प्रावधान के अनुसार पंचायतों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों द्वारा समय पर एम. आर. निर्गतीकरण में अनावश्यक देरी किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने सभी कार्यपालक सहायकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूर्ण आवासों के अंतर्गत संबंधित लाभुकों को शत-प्रतिशत एम.आर. निर्गत करने की कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित कार्यपालक सहायकों का 1 सप्ताह के मानदेय की कटौती की जाएगी. उन्होंने इस बाबत संबंधित पंचायत तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता एवं लेखापाल को भी तत्परता से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु सात लाख की राशि मुहैया कराई जाती है जिसमें 5 लाख मनरेगा से 2 लाख बाल विकास परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है. कई आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णता के करीब हैं, परंतु बाल विकास परियोजना के अंतर्गत भेजी गई राशि का अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेजा गया है। उन्होंने 2 दिन के अंदर वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए.
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वर्मी कंपोस्ट इकाई के अंतर्गत मनरेगा के तहत बढ़हिया में 06, चानन 08, हल्सी में 03, पिपरिया में 05, रामगढ़ चौक में 07 इकाइयों के निर्माण की कार्रवाई की जा रही है. प्रत्येक यूनिट लागत लगभग 8000 की है. उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए.
बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा यह महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं में यथोचित प्रगति लाएं.
आवंटित कार्यों का समुचित अनुश्रवण करें एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के अंदर योजनाओं को पूर्ण कराएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही पाए जाने पर गंभीरता से लिया जाएगा. पंचायत वार क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि एक माह के अंदर शुरू की गई 80% योजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विस्तार से मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की पंचायत वार की अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराया.

बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी, मनरेगा के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, कार्यपालक सहायक सहित डी.आर.डी.ए. के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय युथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को फुंका पुतला

Next Post

JMM सुप्रीमो व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

Next Post
शिबू सोरेन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

JMM सुप्रीमो व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d