महराजगंज: महराजगंज डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें कोरोना के तहत किए जा रहे जांच व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई. उन्होंने कोविड अस्पतालों की प्रगति, सैम्पलिंग, रिस्पांस टीम के कार्यो की गहनता से समीक्षा की.
उन्होंने स्वास्थ्य टीम को शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समय से कंट्रेक्ट ट्रेस करते रहे. जिससे संक्रमण पर नियंत्रण लगाया जा सके. टीम सर्तकता के साथ कार्य करें.
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियो को निर्देश दिया कि कोविड -19 संबंधित कार्यों को निरंतरता बनाये रखे, सैंपलिंग व रिस्पांश टीमे सर्तकता के साथ ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग किया जाये. रिस्पांश टीम भी होम आईसोलेशन में रहने वाले ब्यक्तियो से सम्पर्क तथा निगरानी करते रहे जिससे कोरोना चैनल को तोड़ा जा सके.
इस मौके पर सीडीओ पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ. अशोक कुुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी कुंजविहारी अग्रवाल, अपर आईए अंसारी मौजूद रहे.

