BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंगेर में डीएम ने दिया निर्देश- पीएचसी में प्रतिदिन 40 से 50 एंटीजन की हो जांच, कोरोना की चेन तोड़ने की व्यवस्था दुरुस्त करें 

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in Uncategorized
मुंगेर में डीएम ने दिया निर्देश- पीएचसी में प्रतिदिन 40 से 50 एंटीजन की हो जांच, कोरोना की चेन तोड़ने की व्यवस्था दुरुस्त करें 

मुंगेर में डीएम ने दिया निर्देश- पीएचसी में प्रतिदिन 40 से 50 एंटीजन की हो जांच, कोरोना की चेन तोड़ने की व्यवस्था दुरुस्त करें

Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर : जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाने एवं संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए, व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम 40 -50 एंटीजन परीक्षण जरूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्षण युक्त संभावित का निगेटिव आने पर उनका आरटीपीआर या ट्रूनेट किट से अवश्य परीक्षण करें. परीक्षण उपरांत अलाक्षणिक पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन तथा लक्षणयुक्त पॉजिटिव मामले को स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन में रखें. डीएम राजेश मीणा ने सिविल सर्जन को बेडो की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया. स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने, आइसोलेशन में रह-रहे लोगों को दूरभाष पर चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने, टेली मेडिसीन की सुविधाएं, ऑक्सीजन एवं एम्बुलेंस की ससमय व्यवस्था करने सहित सिविल सर्जन व चिकित्सकों को निर्देश दिया.

उन्होंने चौबीस घंटे सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश देते हुए  कहा कि मॉकड्रिल कर ससमय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का अभ्यास करें. पॉजिटिव मरीज को कंट्रोल रूम, मेडिकल किट, क्या करे क्या ना करें जानकारी आदि के संपर्क में रहें।परीक्षण व इलाज के समय मे चिकित्सक को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रतिदिन सैंपलिंग रिपोर्ट एवं डिस्चार्ज मरीजों के प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने जिला नियंत्रण कक्ष को मजबूती से कार्यशील करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. उन्होंने चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति , स्थायी रूप से एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं हांटिंग लाइन दूरभाष की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कन्टेन्टमेंट जॉन की जानकारी ली और जरूरत पड़ने पर और जोन बनाये जाने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में तेजी लाने के साथ एक सप्ताह के अंदर अंतिम चरण के सामुदायिक शौचालय को कार्यशील करने का निर्देश बीडीओ को दिया. बैठक उप विकास आयुक्त संजय कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी रामशंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सफाई के प्रति प्रत्येक कर्मचारी समझे अपनी जिम्मेदारी: ऊर्जा मंत्री तोमर

Next Post

बरहरवा थाना प्रभारी ने किया बैंक एवं CSP की जांच पड़ताल

Next Post
बरहरवा थाना प्रभारी ने किया बैंक एवं CSP की जांच पड़ताल

बरहरवा थाना प्रभारी ने किया बैंक एवं CSP की जांच पड़ताल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d