रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी : डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मंगलवार को सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में डीएम ने नल जल योजना एवं पक्की गली-नली योजना का निरीक्षण किया. इस क्रम में वे वार्ड नंबर 5 स्थित सुलेखा देवी के घर भी पहुंची. डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा को अपने घर के अंदर पाकर सुलेखा की चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी. सुलेखा देवी ने स्वयं डीएम को अपने घर में हर घर नल की योजना अंतर्गत लगाए गए नल के सभी प्वाइंटों को दिखाया. उसने कहा कि अब हमें पानी के लिए परेशानी नहीं होती है , काफी सुविधा हो गई है. लगता है कि हम शहर में हैं . अब तो बिजली भी रहती है. इसी बीच पड़ोस के कपिलेश्वर साह पहुंचते हैं और पहुंचते ही उन्होंने डीएम से शिकायत किया कि मैडम जी हमें भी नल-जल का कनेक्शन दिलवा दीजिए, डीएम ने पता करवाया तो पता चला कि इनका घर बाद में बना है. डीएम ने उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अविलंब नल का कनेक्शन इनके घर में भी लगवा दें. डीएम ने वीणा देवी सहित कई के घरों में योजना अंतर्गत कार्यों का जायजा लिया एवं उपस्थित कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि जल संरक्षण से संबंधित श्लोगन मुख्य-मुख्य स्थानों पर जरूर लगवाए।डीएम ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी को बनाए रखने की भी सलाह दी। डीएम द्वारा वार्ड में लगाए गए वाटर टैंक का भी निरीक्षण किया गया ।उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने उपस्थित बीडीओ एवम पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमिय रूप से योजनाओ का निरीक्षण करे.
