BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DM ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बने फ्लोराइड ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
DM ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बने फ्लोराइड ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: हवेली खड़गपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित पश्चिमी रमणकाबाद पंचायत के बड़की हथिया गांव स्थित वार्ड संख्या 8 में पीएचइडी विभाग द्वारा बनाए गए फ्लोराइड ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का बुधवार को डीएम राजेश मीणा ने स्थली निरीक्षण किया और साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की.

वहीं उन्होंने बताया की 28 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से ग्रामीणों से वाटर प्लांट का उद्घाटन करेंगे और बताया कि जिले में 1366 वार्ड है. जिसमें हवेली खड़गपुर प्रखंड के बड़की हथिया के वार्ड संख्या 8 में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल मुंगेर द्वारा फ्लोराइड ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का काम पूरा हुआ है.

कार्य को देखकर संतुष्टि जताते हुए डीएम ने कहा कि गांव के लोग भी इस कार्य के पुरा होने से संतुष्ट हैं. उन्होंने बताया कि बड़की हथिया फ्लोराइड क्षेत्र है. स्वच्छ पानी ग्रामीणों को मिले, इसी उद्देश्य से 159 घरों के लिए यह पानी वरदान साबित होगा.

बतातें चले की पीएचइडी द्वारा 7लाख 8 हजार 898 रुपये की लागत से बने इस फ्लोराइड ट्रीटमेंट वाटर प्लांट योजना का क्रियान्वयन किया गया है. बिहार में कुल चार पर पानी से संबंधित योजनाओं की जानकारी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से लेंगे. जिसमें मुंगेर जिला भी एक है.

मुंगेर जिला के बड़की हथिया में भी वीडियो कांफ्रेंसिग का आयोजन किया जाएगा. इधर वीडियो कांफ्रेंसिग की तैयारी को लेकर डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं.

इस अवसर एसडीओ अमिताभ कुमार गुप्ता, डीडीसी संजय कुमार, डीपीआरओ सियाराम सिंह, कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार,बीडीओ उपेंद्र दास, सीओ हरेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मु. नईमउद्दीन, थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह,पीएचइडी एसडीओ नरेश प्रसाद,आदि समेत कई विभाग के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

GST की कमी के लिए केंद्र को राज्यों को क्षतिपूर्ति करनी चाहिए: सुशील मोदी

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d