लखीसराय: लखीसराय में दुकानें खोलने को लेकर जिला पदाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी ने फिर एक बार दुकानों को खोलने के लिए नए आदेश जारी किए हैं. अब कंटेनमेंट जोन के बाहर सुबह 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुली रहेंगी दुकाने.
पूर्व में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी दुकानों को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए थे, जिसे संशोधित करते हुए निर्देश दिया गया है.
अब सुबह 5:00 से रात्रि 9:00 तक सभी उपभोक्ता वस्तुएं, सुधा मिल्क सेंटर एवं धार्मिक स्थान, होटल, रेस्टोरेंट सुबह 5:00 से रात्रि 9:00 तक खोलने के आदेश दिए गए हैं तथा रात्रि 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक शहर में धारा 144 लागू रहेगा.

