BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DM ने खटिया पर बैठकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
DM ने खटिया पर बैठकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
Share on FacebookShare on Twitter


बिहार(मुंगेर): मुंगेर डीएम ने कहा भयमुक्त होकर करें मतदान और उन्होंने नारा दिया, पहले करे मतदान फिर करे जलपान.
मुंगेर के डीएम राजेश मीना हमेशा कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिससे जनता के बीच वह लोकप्रिय हो जाते हैं. ऐसा ही एक वाक्या मुंगेर डीएम राजेश मीणा ने खड़कपुर में पेश किया. वो जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हवेली खड़गपुर अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में स्थित बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के बाद वे मतदाताओं को जागरूक करने गांव पहुंच गए.

इसी क्रम में वे हवेली खड़गपुर के सोलो गांव जाकर माधो मांझी के खटिया पर बैठ गए. खटिया पर बैठे डीएम को देखकर गांव वाले आश्चर्यचकित हो गए. डीएम के लिए कुर्सी मंगाई जाने लगी. लेकिन डीएम साहब ने कहा मुझे कुर्सी नहीं चाहिए. आपके साथ बैठकर बातें करने आया हूं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन डीएम ने सभी को समझाया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपनी भूमिका निभाएं, वोट जरूरी है. स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान करना चाहिए.

डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हो रहे चुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर लोग मतदान करें. डीएम ने बुधनी को भी बताया किसी तरह का डर नहीं रखें. अगर कोई पैसा देकर या डरा धमकाकर अपने पक्ष में वोट करने के लिए कहता है तो मेरा नंबर रखें और हमें तुरंत सूचना दें. उन्होंने ग्रामीणों को अपना नंबर भी कागज पर लिख कर दिया.

उन्होंने नारा दिया पहले मतदान फिर जलपान. वहीं इस मौके पर डीपीआरओ दिनेश कुमार, एडीएम, डीडीसी ,डीटीओ रामाशंकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. मुंगेर डीएम के आम लोगों के साथ खटिया पर बैठकर लोगों के समझाने की इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सत्तारूढ़ एनडीए के 12 सांसदों की चुप्पी शर्म की बात: हेमंत सोरेन

Next Post

100 साल पहले भी कांग्रेस महंगाई व चरमराई अर्थव्यवस्था के खिलाफ किया था आंदोलन: रामेश्वर उरांव

Next Post
भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदे पार की: डॉ. रामेश्वर उरांव

100 साल पहले भी कांग्रेस महंगाई व चरमराई अर्थव्यवस्था के खिलाफ किया था आंदोलन: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d