मुंगेर: डीएम राजेश मीणा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी बीडीओ, सीओ एवं चिकित्सा पदाधिकारियो के साथ जिले में सात निश्चय योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों व कोविड-19 के तहत हो रहे हाउस टू हाउस सर्वे की वर्तमान स्थिति एवं मास्क आपूर्ति व वितरण को लेकर समीक्षा बैठक की.
इस क्रम में उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिया की वे लोग गहनता से प्रवासी मजदूरों के घर घर तक जाकर सर्वे कराए ताकि एक भी कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति नहीं छूटे. पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान कहा की हर किस्त की राशि लाभुकों को जारी किए जाने से पहले हर हाल में कार्य स्थल का भौतिक निरीक्षण करें व खास कर सात निश्चय योजना में हर घर नल का जल व पक्की नली गली के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. साथ ही कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क वितरण व लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया.

