शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: बाराबंकी जिले के ज़ैदपुर से बाराबंकी 16 किलो मीटर सड़क के बीच में है सौ के करीब गड्ढे. जैदपुर बाराबंकी सियासत में विधानसभा का दर्जा जैदपुर कस्बे को मिल गया है. किंतु जैदपुर से बाराबंकी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है. जिसको क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं. जर्जर मार्ग के बीच में इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि चार पहिया वाहन वाले सफदरगंज होकर बाराबंकी आने जाने लगे हैं. जगह जगह गड्ढे के बीच से बाइक को निकाल कर यात्रा करनी पड़ रही है. जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. जैदपुर थाना चौराहा से बाराबंकी पल्हरी चौराहा 16 किलोमीटर मार्ग पर सबसे अधिक गड्ढे बन गए हैं. कुछ ऐसी गड्ढे भी हैं जहां पर साइकिल और मोटरसाइकिल निकालने में भी कठिनाई हो रही है.
राजनीति में ज़ैदपुर विधानसभा बनने से कस्बे का नाम प्रदेश भर में रोशन हो गया है. लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर जनता आज भी परेशान है. बदहाल सड़क के निर्माण कार्य के लिए सांसद से लेकर विधायक तक शिकायत करते हैं. लेकिन उसके बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है. जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों में इस तरह से उदासीनता से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं. और अब जिलाधिकारी से एक बार जर्जर सड़क को देखने की मांग कर रहे हैं. क्षेत्र के लोगों की मांग है कि बाराबंकी काम के लिए प्रतिदिन कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है. जर्जर मार्ग से लोग समय से काम पर नहीं पहुंच पाते हैं. वहीं सबसे ज्यादा डर मरीजों को बाराबंकी इलाज के लिए ले जाने में होती है. जबकि रात्रि हो जाने पर लोगों को दूसरे मार्ग सफदरगंज होकर जैदपुर आना पड़ता है.

