BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी:

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित की गई. डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के आलोक में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,बिहार सरकार से स्वतंत्रता दिवस के संबध में प्राप्त दिशा निर्देशों के संबध में विस्तार से जानकारी दी गई.

झंडोतोलन का मुख्य समारोह कार्यक्रम डुमरा परेड मैदान  में आयोजित होगा. समारोह में मात्र अतिविशिष्ट महानुभावों एवं वरीयतम पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर आम जनता को कोरोना संक्रमण के प्रभाव के कारण आमंत्रित नहीं किया जाएगा, साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. समारोह में भाग लेने हेतु महानुभावों को ई-आमंत्रण भेजा जाएगा,साथ ही झाँकियों का प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है.

समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच मास्क ‌का उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग कायम रखा जाएगा. परेड में सैप के जवान, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल होंगे. बच्चों से संबंधित एन0सी0सी0 एवं स्कॉउट को परेड में शामिल नहीं किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेगा.

समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सेनिटाईजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाएगा. समारोह के पूर्व एवम बाद में पूरे मुख्य स्थल का सेनेटाइजेशन किया जाएगा. शहरी क्षेत्र ,मुख्य कार्यक्रम स्थल एवम महापुरषों की मूर्तियों, स्मारकों आदि  की साफ-सफाई की जबाबदेही  कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सीतामढ़ी को दी गई है.

महादलित टोलों में पूर्व की भांती पदाधिकारियो की उपस्थिति में महादलित टोलो के बुजुर्ग  झंडोतोलन करेंगे. मुख्य समारोह स्थलों के अतिरिक्त सभी प्रमुख कार्यालयों में पूर्ववत झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मास्क उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ  कार्यक्रम स्थल में भाग लेने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया .

बैठक में एसपी अनिल कुमार,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार,अपर समाहर्ता मुकेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव (भा0 प्र0 से0), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंधी में डूबी नाव, 35 से अधिक लोग थे सवार, दर्जनों लापता

Next Post

आज अयोध्या इस समय पहुंचेंगे PM, जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

Next Post
आज अयोध्या इस समय पहुंचेंगे PM, जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

आज अयोध्या इस समय पहुंचेंगे PM, जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d