BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीएम-एसपी ने अनलॉक 2 की स्थितियों का की समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना पॉजिटिव को मिल सकती है होम आइसोलेशन की सुविधा

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
डीएम-एसपी ने अनलॉक 2 की स्थितियों का की समीक्षा

डीएम-एसपी ने अनलॉक 2 की स्थितियों का की समीक्षा

Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समाहरणालय में अनलॉक दो के तहत जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति, मास्क पहने ,सामाजिक दूरी का पालन करने, स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होम आइसोलेशन आदि को लेकर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई, तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर लगातार अभियान चलाते रहें. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए बेहद सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मियों विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बेहद सावधानी के साथ सरकार के दिशा निर्देशों के आलोक में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा,ताकि वे खुद स्वस्थ रहकर दुसरो की सेवा कर सके. स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखे जाने को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि होम आइसोलेशन की सुविधा के लिए जिला स्तरीय कमेटी को प्राधिकृत किया जाएगा और कमेटी की अनुशंसा पर ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी. संबंधित व्यक्तियों को यह सुविधा तभी प्रदान की जाएगी जब उनके घर पर सेल्फ आइसोलेशन एवं अन्य पारिवारिक संपर्क को क्वॉरेंटाइन करने की आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी.

होम आइसोलेशन में रहने के दौरान उन्हें नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाना होगा ,साथ ही किसी भी प्रकार के लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना होगा ताकि उनकी समुचित इलाज की व्यवस्था की जा सके. होम आइसोलेशन के इच्छुक व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में एक शपथ पत्र भी समर्पित करना होगा.

जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि विभाग के निर्देश के आलोक में होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान करने हेतु अविलंब सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

गौरतलब हो कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैसे कोरोना पॉजिटिव मरीजों जो स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में दिए गए मापदंडों का पालन करते हो उनको होम आइसोलेशन की सुविधा जिला स्तरीय कमेटी के अनुशंसा के आलोक में दी जा सकती है.

होम आइसोलेशन में नियमित रूप से प्रतिनियुक्त डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में संक्रमित मरीज की देखभाल भी की जाती है. उक्त बैठक में एसपी अनिल कुमार,सिविल सर्जन सीतामढ़ी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में मास्क पहनने को लेकर जिले में चला रोको-टोको अभियान

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24,879 मामले, 487 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24,879 मामले, 487 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24,879 मामले, 487 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d