नई दिल्लीः तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी विधानसभा चुनाव का असर धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है. राज्य में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं. वहीं सभी दल जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के चुनावी वादे भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एमके स्टालिन (MK Stalin) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चेन्नई में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया.
डीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 5 और 4 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया है.

