BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास करें

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास करें
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न

मेदिनीनगर:-  उपायुक्त- शशि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक  समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई.

बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि वार्षिक साख योजना 2020- 21 के कुल लक्ष्य 78 हज़ार 286 लाभुकों के विरुद्ध दिसंबर 2020 तक सभी बैंकों ने मिलकर 66 हज़ार 677 लाभुकों को ऋण वितरण किया है. उन्होंने बताया कि मुद्रा ऋण में सभी बैंकों के द्वारा दिसंबर 2020 तक 2155 मुद्रा ऋण का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत दिसंबर 2020 तक 44 हज़ार 998 लाभुकों का सुरक्षा बीमा योजना, 20 हज़ार 959 लाभुकों का जीवन ज्योति बीमा योजना तथा 23 हज़ार 589 लोगों अटल पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है.

वही केसीसी की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि पीएम किसान के लाभुकों के केसीसी से संबंधित 19 हजार 124 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिस के विपरीत बैंकों के द्वारा सिर्फ 2489 केसीसी सैंक्शन किए गए हैं. वही सभी मछली पालन के केसीसी से संबंधित 7536 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके विपरीत सिर्फ 119 केसीसी सैंक्शन किए गए हैं. वही पशुपालन के क्षेत्र से जुड़े लाभुकों के केसीसी से संबंधित 3165 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिस के विपरीत 226 केसीसी सैंक्शन किया गया है. बैठक में मौजूद उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने उपायुक्त को बताया कि 24 नवंबर 2020 से 2 दिसंबर 2020 तक सभी प्रखंड मुख्यालय में केसीसी ऋण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 6 हज़ार 453 ऋण आवेदन सृजित किया गया था. इसके बावजूद भी  केसीसी सैंक्शन करने की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को हर हाल में केसीसी के लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए हर संभव कोशिश किया जाए. किसी भी तरीके की लापरवाही बरतने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने पलामू जिले के किसानों मत्स्य पालन के लाभ को तथा पशुपालन क्षेत्र से जुड़े सभी लाभुकों को किसी दिन से आच्छादित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि केसीसी के आवेदनों को लंबित ना रखें. बैंकर्स स्वयं से रुचि लें और कार्यों में तेजी लाएं.

बैठक में उपायुक्त   शशि रंजन के अलावा, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुकरण तिर्की,  आरबीआई के एलडीओ, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर, जिला कृषि पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा सहित सभी विधायक प्रतिनिधि तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांकी प्रखंड में प्रदर्शनी, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Next Post

उपायुक्त ने जनता दरबार में 27 ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिलाया भरोसा

Next Post
खाद्य लाईसेंस कैम्प में 46 आवेदन आये, 12 आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादित

उपायुक्त ने जनता दरबार में 27 ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिलाया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d