रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में कोरोना से जंग तेज हो गई है. आम आदमी से लेकर सरकार तक सतर्क-सचेत है.
जो दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहें है वो घबरायें नहीं. मदद के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर 181 की व्यवस्था की गयी है. कोरोना से जुड़ी जानकारी या समस्या बताने के लिए आप 181 पर फोन कर अपनी बात रख सकते हैं.

