BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

त्योहारों में न बरतें लापरवाही, कोरोना के प्रति रहें सतर्क

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
त्योहारों में न बरतें लापरवाही, कोरोना के प्रति रहें सतर्क
Share on FacebookShare on Twitter

– सुरक्षित रहकर मनाएं त्योहार, 2 गज की शारीरिक दूरी का करें पालन

– हमेशा करें मास्क का प्रयोग, बिना वजह बाहर निकलने से बचें

– दूसरे शहर से आए लोग स्वास्थ्य कर्मियों को करें सूचित, कराएx स्वास्थ्य जांच

पूर्णियां: दुर्गा पूजा का समय आ रहा है. शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही घरों में भी दूसरे शहर में रहने वाले परिवारिक सदस्य या मेहमानों का आना शुरू हो गया है. पर्व का समय शुरू होने से कोरोना संक्रमण छुटियों पर नहीं जा रहा है.

ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए. बिना वजह बाहर न निकलना, भीड़-भाड़ से दूरी बनाए रखना, हमेशा मास्क का प्रयोग करना आदि आपको संक्रमण के चपेट में आने से बचा सकता है. आपके सुरक्षित और स्वास्थ्य रहने से ही आप पूरे परिवार के साथ त्यौहारों का आनंद ले सकेंगे.

2 गज की शारीरिक दूरी का रखें ध्यान :

त्योहार के शुरू होने से बाजारों में लोगों की आवाजाही का ज्यादा होना शुरू हो गया है. बाजार में लोगों की बढ़ती सक्रियता से उसमें संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे में अगर आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर निकलते हैं तो ऐसी स्थिति में आप सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन जरूर करें. लोगों से 2 गज की दूरी बनाएं रखें. बिना वजह यहां-वहां न थूकें.

लोगों से हाथ मिलाने या दुकान पर उपलब्ध सामानों को ज्यादा हाथ न लगाएं. ज्यादा खरीददारी करने की स्थिति में हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें. हैंड सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करते रहें. बाहर से घर वापस आकर घर में प्रवेश करने से पहले जूता-चप्पल बाहर खोलकर हाथ-पैर को अच्छी तरह से धोएं. इससे आपको कोरोना से संक्रमित होने का खतरा कम रहेगा व आप सुरक्षित रह सकेंगे.

हमेशा मास्क का करें उपयोग :

घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का उपयोग करना कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरूरी है. जब तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती है तब तक मास्क ही कोरोना से बचाव के लिए सबसे उत्तम विकल्प हैं.

जिला सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने पर भी ‘यह हमारे अपने हैं, इनसे संक्रमण का खतरा नहीं है’ ऐसी सोच न रखें. किसी भी लोगों से मिलने, बात करने की स्थिति में बातचीत में शामिल सभी लोगों के मुँह पर मास्क होना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है. इसलिए हमेशा मास्क का उपयोग करें.

प्रवासियों के आने पर पहले कराएं स्वास्थ्य जांच :

जिला सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि त्योहारों के समय में बहुत से लोग जो अपने आजीविका के लिए घरों से बाहर होते हैं उनका वापस आना होता है. बाहर से किसी के वापस आने पर सबसे पहले उनकी स्वास्थ्य जांच जरूरी है. इसके लिए परिवार के सदस्यों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को सूचना देना चाहिए. जांच के बाद अगर व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसे होम आइसोलेशन में पूरी सावधानी के साथ रहना चाहिए.

आपके सावधान व सतर्क रहने से आपके पूरे परिवार को संक्रमण के चपेट में आने से बचाया जा सकता है. इसलिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहना चाहिए और सरकार के दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए. तभी हमलोग संक्रमण से निजात पाने में सफल हो सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दिशा निर्देशों के अनुसार करें पूजा की तैयारी: उपायुक्त

Next Post

क्रिस गेल हुए ठीक, RCB के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

Next Post
क्रिस गेल हुए ठीक, RCB के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

क्रिस गेल हुए ठीक, RCB के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d