BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गलत हो नहीं और वास्‍तविकता छुपाई नहीं जाए: कलेक्‍टर

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in समाचार
गलत हो नहीं और वास्‍तविकता छुपाई नहीं जाए: कलेक्‍टर
Share on FacebookShare on Twitter

गुना: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की समीक्षा गुना नगर पालिका को दो दिवस में आवश्‍यक सुधार लाने दिए निर्देश कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम ने निर्देशित किया है कि विभागीय अधिकारी तनाव रहित होकर दायित्‍वों का निर्वहन करें.

शासन की मंशानुसार योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्‍वयन तथा जनहित के कार्यो को मूर्तरूप देने में कोताही नहीं करें. पारदर्शी रहें, गलत करें नहीं और वास्‍तविकता कभी छुपाए नहीं. जो भी करें खुश होकर बेहतर करें.

उन्‍होंने य‍ह निर्देश आज यहां जिला कोविड-19 के तहत जिले में उपलब्‍ध संसाधनों की समीक्षा के दौरान दिए. इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर उमेश शुक्‍ला, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निलेश परीख, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.पी.बुनकर, सिविल सर्जन एस.के. श्रीवास्‍तव सहित जिल के समस्‍त नगरीय निकाय के मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे.

उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्‍यक्ति अपने-अपने घरों में रहे है.  लेकिन विभिन्‍न गतिविधियों के प्रारंभ होने से व्‍यक्तियों के बाहर निकलने के कारण कोरोना संक्रमण की संभावनाएं बहुत बढ़ी हैं. इसके साथ ही संक्रमण के फैलाव की चुनौतियां भी बढ़ी हैं.

उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमित व्‍यक्ति के पाए जाने पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन 24 घंटे के भीतर हो तथा समस्‍त कार्रवाईयां पूरी कर ली जाएं. इसमें किसी प्रकार कि कोताही नहीं हो.

इस अवसर पर उन्‍होंने कोविड-19 के मद्देनजर नगरीय निकायों में व्‍यवस्‍थाओं, स्‍वच्‍छता, सब्‍जी और फल मण्डियों की जानकारी ली. उन्‍होंने कहा मण्डियों में सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क लगाने और हाथ सेनिटाइज के लिए दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित रहे.

दुकानों में ग्राहकों के बीच की दूरी नियंत्रित करने, पर्याप्‍त संख्‍या में जमीन पर गोले का चिन्‍ह बनाए जाने के निर्देश दिए. उन्‍होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध नियमित चालानी कार्रवाई हों.

इस अवसर पर उन्‍होंने मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना को गुना नगरीय निकाय की व्‍यवस्‍थाएं दुरूस्‍त रखने, निकाय में उपलब्‍ध संपूर्णं मानव संसाधन का पूरी क्षमता के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए. इस हेतु उन्‍होंने 2 दिवस की समय सीमा तय की.

इस अवसर पर उन्‍होंने गुना नगर पालिका परिषद को फल एवं सब्‍जी मंडी के लिए निर्धारित स्‍थल पर मंडी की व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित कर चालु कराने के निर्देश भी दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंगल पांडे की देशभक्ति और बलिदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Next Post

अहियापुर थाना जलमग्न, गुहार लगाने आते हैं लेकिन नई बीमारी को निमंत्रण देकर जाते हैं

Next Post
अहियापुर थाना जलमग्न, गुहार लगाने आते हैं लेकिन नई बीमारी को निमंत्रण देकर जाते हैं

अहियापुर थाना जलमग्न, गुहार लगाने आते हैं लेकिन नई बीमारी को निमंत्रण देकर जाते हैं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d